गाजियाबाद में 8 सितंबर को मांस और मछली की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश न मानने पर कड़ी कार्रवाई


06 सितम्बर, 2024, गाजियाबाद। जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व पर्युषण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नगर निगम ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, 8 सितंबर 2024 को मांस और मछली की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। आदेश का पालन न करने पर संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद नगर निगम के उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी की ओर से यह सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि 8 सितंबर 2024 को जैन समुदाय द्वारा क्षमावणी पर्व मनाया जाएगा, जो पर्युषण पर्व का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन गाजियाबाद नगर निगम सीमा के अंतर्गत मांस-मछली की सभी दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित व्यवसायी खुद जिम्मेदार होंगे।

क्या है जैन धर्म का पर्युषण पर्व?

पर्युषण पर्व जैन धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जो आत्म-शुद्धि, तप, और अहिंसा का प्रतीक है। इस पर्व के दौरान जैन अनुयायी उपवास, प्रार्थना, और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं, जिससे वे अपने जीवन में सदाचार, संयम और नैतिकता को बढ़ावा देते हैं।

जैन अनुयायियों के लिए विशेष महत्व

पर्युषण का पर्व जैन समुदाय के लिए आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की ओर अग्रसर होने का अवसर है। यह पर्व हर साल भाद्रपद महीने (अगस्त या सितंबर) में आता है इस अवधि में जैन अनुयायी धार्मिक क्रियाकलापों जैसे पूजा, आरती, और हवन में भाग लेते हैं। साथ ही वे उपवास रखते हैं और अपने आहार में सादगी एवं संयम का विशेष ध्यान रखते हैं।

 


Comments

comments

यदि आपके पास जैन धर्म से संबंधित कोई धार्मिक कार्यक्रम, गतिविधि, लेख, समाचार, या जैन धर्म से जुड़ी कोई अद्भुत जानकारी है जिसे आप देशभर में फैले हुए जैन समुदाय तक पहुँचाना चाहते हैं, तो आप हमें WhatsApp: 7042084535 या ईमेल: contact@jain24.com पर भेज सकते हैं। इसे आपके नाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा।